HomeBreaking NewsWeather Update: पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट

Weather Update: पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बदरीनाथ, केदारनाथ सहित चोटियों में बर्फ गिरने के बाद पहाड़ से मैदान तक सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 03 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। विभिन्न जनपदों में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बारिश हुई है। जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी सूचना है।

प्रदेश के कई हिस्सों में गत रात्रि से रुक-रुककर बारिश से ठंड का अहसास हो रहा है। हरिद्वार और रुड़की में मूसलाधार बारिश की सूचना है। कुमाऊं के अच्च हिमालयी क्षेत्र और केदारनाथ में बर्फबारी हुई है। आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा जाहिर किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 19, 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

इधर लेटस्ट अपडेट के अनुसार आज शनिवार तड़के सुबह से ही देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश चल रही है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ आदि ऊंची चोटियां बर्फ से लदी दिखाई दे रही हैं।

अप्रैल से बढ़ने जा रहे बिजली के दाम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments