HomeBreaking NewsWeather Update: उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

Weather Update: उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

CNE DESK

👉 जानिए, क्या रहेगा प्रदेश का हाल, किस तारीख से बढ़ेगा तापमान !

मौसम का पूर्वानुमान: देश के अधिकांश प्रदेशों में कई रोज से बेमौसम की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ गई है। उत्तराखंड में तो नजारा कुछ ऐसा है कि जैसे मानसून ने ही दस्तक दे दी हो।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक यह बारिश का मौसम नहीं है। इसके बावजूद इतनी वर्षा की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।

बता दें कि अप्रैल मध्य से मई की शुरुआत का मतलब तेज धूप, लू के जैसे थपेड़ों माना जाता रहा है। लेकिन प्रकृति ने तो इस साल 2023 में जैसे अपने स्वरूप को ही बदल दिया है। मई की शुरूआत में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के लगभग 11 राज्यों में तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।

आंकड़े बता रहे हैं कि मई माह की इस बारिश के चलते राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अधिकारियों के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। उन्होंने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए 05 मई तक बारिश की चेतावनी विभिन्न राज्यों के लिए जारी की है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो साल 2010 के बाद से आज मंगलवार महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज हुआ।

इन 11 राज्यों में फिर जारी हुआ अलर्ट

मौसम का पूर्वानुमान : मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में बारिश का एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी—तूफान के साथ तीव्र बारिश की संभावना है।

जारी सूचना के अनुसार Delhi, Kerala, Tamil Nadu, Karnataka, Rajasthan Uttar Pradesh, West Bihar के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड में 02 दिन ऑरेंज, 02 दिन येलो अलर्ट

उत्तराखंड : मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यहां आज मंगलवार 02 मई, 2023 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश, बिजली गिरने व ओला वृष्टि के आसार बताए गए हैं। 4 मई तक प्रदेश में भारी बारिश के अलावा बर्फबारी की भी पूरी संभावना है। चार धाम यात्रा में भी दिक्कत आ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में 02 दिन का ऑरेंज और 02 दिन येलो अलर्ट जारी किया है। यानी 3 मई तक ऑरेंज तथा 05 मई तक येलो अलर्ट जारी हुआ है।

नीचे देखिए उत्तराखंड में जारी अलर्ट —

👉 वहीं, उत्तराखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

👉 उत्तर प्रदेश में आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।

👉 केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र में भी आज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार हैं।

Latest Update : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने फिर जारी लेटस्ट अपडेट में कल 03 मई, 2023 तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज मंगलवार भी ऑरेंज अलर्ट है और प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बारिश सुबह से ही चल रही है। जारी सूचना में कहा गया है कि 03 मई, 2023 को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही ओलावृष्टि, बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकेगी। नीचे देखिए आज ही जारी लेटस्ट अपडेट –

इस तारीख से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 04 मई के बाद तापमान में अंतर आयेगा। 05 व 6 मई को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, पर बादल छाए रह सकते हैं। Maximum temperature 31 and minimum temperature 20 to 21 degree के आसपास रहेगा। हालांकि, 07 मई से तापमान में असली बढ़ोत्तरी होगी। कई राज्यों में यह 35 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

सेना की तोपखाना रेजिमेंट पहली बार पांच महिला अधिकारी तैनात

कुख्यात बदमाश टिल्लू की तिहाड़ में हत्या

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments