HomeUttarakhandDehradunWeather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम का रेड...

Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम का रेड अलर्ट

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Uttarakhand Weather Update | उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर नया अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 23 से 26 जून तक राज्य के जनपदों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। तथा इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज शुक्रवार 23 जून को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है।

24 से 26 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 24 जून से 26 जून तक 72 घंटे भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के मुताबिक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछार और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में 3 दिन कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है जिसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 26 –27 जून तक मानसून की दस्तक देने की संभावना है जिसके बाद प्रदेशभर में मानसून की गतिविधियां पूरी तरह एक्टिव हो जाएगी।

टाइटैनिक का मलबा देखने गए 5 अरबपतियों की मौत
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments