बागेश्वर : आतंकी हमले पर आक्रोश की लहर, जगह—जगह फूंके गए पुतले

0
आतंकी हमले पर आक्रोश की लहर
आतंकी हमले पर आक्रोश की लहर

केंद्र से आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। नाराज लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। केंद्र सरकार ने आतंक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


ADVERTISEMENTS

बागेश्वर के बीडी पांडे परिसर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को संवेदना व्यक्त की गई। परिसर में आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से आतंकवाद को खत्म करने की मांग की है। इस मौके पर उमेश सिंह शाह सौरभ जोशी, भावना, सुमित जोशी, विक्रम दानू, गौरव मेहता, हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे। विहिप कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। विजय परिहार, हरीश सोनी, कुंदन टंगड़िया, कुलदीप नगरकोटी, रवि रस्तोगी, ललित तिवारी, सौरभ जोशी, शिवम पंत, धीरज कार्की, कमल मलड़ा आदि मौजूद रहे।

एसबीआई तिराहे में सघर्ष वाहिनी बागेश्वर द्वारा आतंकवादी और आतंकवाद का सामूहिक पुतला दहन किया। इस दौरान संघर्ष वाहिनी के कवि जोशी ने कहा कि देश और देशवासियो की सुरक्षा सर्वोपरि हैँ पहलगाम की आतंकी हमले ने देश कों नहीं अपितु पूरे विश्व कों झंझोर कर रख दिया है। ऐसे किसी भी आंतकवादियों और आतंकी संगठन कों जड़ से ख़त्म करने के लिए पूरे विश्व के देशो कों एक मंच में आ कर इनका सफाया करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कवि जोशी, रमेश पाण्डेय (कृषक) संरक्षक, प्रकाश पांडेय, नवनीत बिष्ट, सुनील पांडेय, नागेंद्र मनवाल, महेश नगरकोटी, संस्कार भारती, दिव्यांशु पिंडारी, अनमोल कुमार, हेम जोशी, जगदीश पाठक, मयंक चौबे, रमेश दानू, वीरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें