HomeUncategorizedअल्मोड़ा : देखिये वीडियो, लमगड़ा में पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ...

अल्मोड़ा : देखिये वीडियो, लमगड़ा में पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लमगड़ा में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा आज भड़क उठा। कांग्रेसियों ने ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर खरी—खोटी सुनाई।
कार्यकर्ताओं ने रैली के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम के माध्यम से भी भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर कोरोना संक्रमण ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं केंद्र सरकार हर रोज पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर आम जनता पर मंहगाई का बोझ बढ़ा रही है। जिससे कोरोना महामारी के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को कम नहीं किया गया तो आम जनता को साथ लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों में उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार ने अवरुद्ध कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत तमाम स्वीकृत योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। लमगड़ा, जैंती में विरोध में प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, धीरेंद्र बोरा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, पूरन पांडे, गोपाल चौहान, रमेश बिष्ट, हरीश डसीला, दयाल पांडे, राजेंद्र बेलवाल, पान सिंह सतवाल, चंदन बोरा, चंदन कुमांऊनी, हेम आर्या, मनोज रावत, बसंत कुमार आदि पांच दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments