सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर जनपद में पुलिस ने समन/ वारण्ट/नोटिस की शत—प्रतिशत तामीली कराने के लिए अभियान चलाया है। अभियान के तहत ही कार्यवाही करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा की उप निरीक्षक पूनम रावत व कानिस्टेबिल नारायण रावल ने दबिश देकर वारण्टी राजेन्द्र सिंह डंगवाल, निवासी पल्टन बाजार अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा राजेंद्र डंगवाल के खिलाफ फौजदारी वाद के अंतर्गत धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारण्ट जारी किया था। जिसे पल्टन बाजार से गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENTS




