रामगढ़ : लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

0
वारंटी गिरफ्तार
वारंटी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर भवाली। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कियाा है। एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में चौकी प्रभारी रामगढ़ दिलीप कुमार द्वारा न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज हल्द्वानी से जारी एनबीडब्ल्यू संबंधित फौजदारी वाद संख्या 4841/22 धारा 138 एन0 आई.एक्ट. में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी चंदन लाल पुत्र जमन राम निवासी नथुवाखान, चौकी रामगढ़ थाना भवाली, जनपद नैनीताल, उम्र 41 वर्ष को नथुवाखान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई चौकी प्रभारी रामगढ़ दिलीप कुमार, कांस्टेबल दर्शन चौधरी व छोटे लाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS