सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। न्यायालय से जारी आदेश पर पुलिस ने यहां स्यालीधार से एक वारंटी की गिरफ्तारी की है।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वांरट फौजदारी धारा- 379/411 आईपीसी से संबंधित वांरटी की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले में वांछित वारंटी दीपक सिंह बिष्ट निवासी ग्राम स्याली, पोस्ट स्यालीधार, जनपद अल्मोड़ा जो गिरफ्तारी से बचने हेतु काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी को आज उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी हेड कांस्टेबल सुदर्शन नयाल व हरीश राठौर शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।