जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एक अज्ञात बाइक के चपेट में आने से एक अधिवक्ता घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरासी निवासी 53 वर्षीय अधिवक्ता विनोद नैनवाल पैदल नुमाइशखेत की तरफ जा रहे थे। अज्ञात बाइक सवार ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इमरजेंसी में नियुक्त डा. भूपेंद्र घटियाल ने बताया कि घायल के सिर, कान तथा हाथ में चोट है। उन्हें नीरो सर्जन की सलाह देने के साथ हायर सेंटर रेफर किया गया है।

