अल्मोड़ा: बी.फार्मा और पॉलिटेक्निक के छात्र 2.87 लाख की चरस के साथ दबोचे

0
अल्मोड़ा: बी. फार्मा और पॉलिटेक्निक के छात्र 2.87 लाख की चरस के साथ दबोचे
अल्मोड़ा: बी. फार्मा और पॉलिटेक्निक के छात्र 2.87 लाख की चरस के साथ दबोचे

👉 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद, दोनों गिरफ्तार, बाइक सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों के कब्जे से 2.87 लाख रुपये की चरस बरामद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस मिली। गिरफ्तार युवकों में से एक बी. फार्मा, तो दूसरा पॉलिटेक्निक का छात्र है।


ADVERTISEMENTS

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान सुभाष चौक रानीखेत के पास दो बाइक सवार युवकों मुकेश सिंह (21 साल) पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी ग्राम उमचिया, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ तथा अंकुश सिंह दानू (19 साल) पुत्र नेत्र सिंह दानू, निवासी ग्राम तीजम, थाना धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ के कब्जे से कुल 1.435 किलोग्राम चरस बरामद की।

उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही उनकी बाइक को सीज किया गया है। मुकेश बी. फार्मा और अंकुश पॉलिटेक्निक कर रहा है। मामला पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बिशन लाल, अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल फिरोज खान व कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें