HomeBreaking Newsउत्तराखंड की बेटी वृंदा का 47 लाख के पैकेज पर अंतर्राष्ट्रीय कंपनी...

उत्तराखंड की बेटी वृंदा का 47 लाख के पैकेज पर अंतर्राष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में चयन

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE REPORTER

GBPIET student Vrinda selected in international company Microsoft in annual package of 47 lakhs

पौड़ी के संस्थान में अध्यनरत देहरादून की छात्रा वृंदा गुप्ता का चयन अंतर्राष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में हुआ है। कंपनी ने उन्हें 47 लाख का वार्षिक पैकज भी प्रदान करने की पेशकश की है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उल्लेखनीय है कि जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बी-टेक कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग (Govind Ballabh Pant Institute of Engineering and Technology/GBPIET, Ghurdauri) में अंतिम वर्ष की छात्रा वृंदा गुप्ता का 47 लाख के वार्षिक पैकेज पर अंतर्राष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में हुआ है।

वृंदा मूल रूप से Dehradun के बल्लूपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता पीके गुप्ता व्यवसायी व माता रितु गुप्ता गृहणी हैं, जबकि छोटा भाई BBA का छात्र है। वृंदा ने Ann Mary School Dehradun से साल 2016 में हाईस्कूल व 2018 में 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह जीबी पंत अभियां‌त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में B.Tech Computer Science and Engineering अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है।

इधर संस्थान के Training and Placement Officer Dr. Manoj Panda ने बताया कि संस्थान की होनहार छात्रा वृंदा गुप्ता का चयन 47 लाख के वार्षिक पैकेज पर international company microsoft में हुआ है। उन्होंने बताया वृंदा का इससे पहले linked-in में 23 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ था, लेकिन उसने इससे बेहतर पैकेज की तलाश में उस आफर को स्वीकार नहीं किया था। इधर वृंदा के चयन पर निदेशक प्रोफेसर वाई सिंह व कुलसचिव प्रो. वीएन काला सहित तमाम शिक्षक व स्टॉफ ने भी वृंदा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments