HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : आनन्द आश्रम संस्था ने अपने वृद्धआश्रम में मनाया गणतंत्र...

हल्द्वानी न्यूज : आनन्द आश्रम संस्था ने अपने वृद्धआश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस

हल्द्वानी। देश के 72 वे गणतंत्र दिवस पर श्री आनंद आश्रम संस्था ने रामपुर रोड गोरा पड़ाव बाईपास स्थित अपने वृद्धआश्रम के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनक चंद ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भूपाल सिंह जीना ने कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, सोलो डांस , सोलो सांग, ग्रुप डांस, कुमाऊँनी झोड़ा, आदि रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति बुजुगों और टीम द्वारा की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस अवसर पर अध्यक्ष कनक चंद ने सभी को मिष्ठान वितरित किया और देशभक्ति के नारे लगाए और लगवाए । साथ ही सबको संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था इसलिए हमें उसका सम्मान करना करते हुए संविधान का पालन भी करना चाहिए, जो हमारे अमर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं उनकी कुर्बानी को सदैव याद करते हुए अपने देश के हित में कार्य करने चाहिए। तभी हमारा देश सुरक्षित और जनता आनन्दित रहेगी।
इस अवसर पर शशि उनियाल , पायल उनियाल, पूजा दास, तारा दत्त जोशी, विजय, गीता आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments