HomeAccidentपुलिस चौकी से टकराई वॉल्वो बस, यात्रियों में मच गई चीख—पुकार

पुलिस चौकी से टकराई वॉल्वो बस, यात्रियों में मच गई चीख—पुकार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
ताश के पत्तों की तरह ढह की चौकी, जवान मलबे में दबा

रुड़की। आज शनिवार तड़के सुबह एक भयानक हादसा हो गया। अल सुबह करीब 04 बजे दिल्ली से आ रहे एक तेज रफ्तार वाल्वो बस एक पुलिस चौकी से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पूरी पुलिस चौकी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

ADVERTISEMENTSAd
पुलिस चौकी से टकराई वॉल्वो बस
पुलिस चौकी से टकराई वॉल्वो बस

जिसके मलबे में एक होमगार्ड का जवान भी दब गया। इस हादसे में करीब आधे दर्जन बस यात्री घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। चालक—परिचालक मौके से फरार बताये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा नारसन बॉर्डर पर हुआ। वाल्वो बस में करीब 60 यात्री सवार थे। चौकी से टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। भीषण टक्कर से पूरी चौकी ही ढह गई।

चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला। जिसके बाद बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला गया।

घायलों का विवरण

बदाया जा रहा है कि इस दुर्घटना में वैभव पुत्र राजीव निवासी नोएडा, आशु पुत्र सतपाल हरियाणा रोहतक, पंकज कुमार पुत्र महेश निवासी सिंध्या नगर चंडीगढ़, निशा पुत्री विजय सिंह निवासी गुरुग्राम, निश्चय पुत्र मुक्तलाल गुप्ता, मोदीनगर समेत बाकी कुछ को चोटें आईं हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments