HomeUttarakhandAlmoraस्पर्श गंगा अभियान को दिया मूर्त रूप, रानीखेत महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने...

स्पर्श गंगा अभियान को दिया मूर्त रूप, रानीखेत महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने रोपे पौधे, जल स्रोतों की करी सफाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के स्वयंसेवियों ने आज स्पर्श गंगा अभियान को मूर्त रूप देते हुए वृहद सफाई व पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान कई प्राकृतिक जल स्रोतों, नौलों की सफाई की गई तथा हरित क्रांति के स्वप्न को साकार करते हुए पौधारोपण भी किया गया। ज्ञातव्य हो कि यह अभियान प्राचार्या डाॅ. हेमा प्रसाद के निर्देशन में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. जीएस नेगी, डाॅ. हेमलता भट्ट व डाॅ. नमित मिश्रा के नेतृत्व में चला। प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई हो अथवा विविध उपयोगी प्रजाति के वृक्ष पौधों का रोपण, स्वयं सेवियों का उत्साह देखते ही बनता था। गुरूजनों के मार्ग निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने जाना कि किस प्रकार पहाड़ों में नौले-धारे आदि सदियों से प्राणि मात्र की प्यास बुझाते आये हैं और इनका संरक्षण व संवर्धन कितना जरूरी है। साथ ही इन स्वयंसेवियों ने जाना कि प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने व प्रकृति माता का आशीर्वाद निरंतर प्राप्त करने हेतु वृक्षों का कितना अधिक महत्व है। यही नही स्पर्श गंगा अभियान के तहत की गई जन उपयोगी गतिविधियों के उपरांत स्वयं सेवियों ने बड़े ही सटीक ढंग से आनलाइन माध्यमों से अपने-अपने विचार गुरूजनों के समक्ष रखे। साथ ही जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। तय हुआ कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments