HomeBreaking Newsनैनीपुल व्यापार मंडल के विपिन चंद्र गुरूरानी अध्यक्ष निर्वाचित

नैनीपुल व्यापार मंडल के विपिन चंद्र गुरूरानी अध्यक्ष निर्वाचित

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

नैनीपुल व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी वर्ग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर हुए व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव में विपिन चंद्र गुरूरानी अध्यक्ष चुने गये।

इसके अलावा बहादुर सिंह जीना उपाध्यक्ष, कुबेर सिंह जीना सचिव, धरम सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, रमेश सिंह बिष्ट संरक्षक व नवीन चंद्र तिवारी संगठन मंत्री चुने गये। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में कार्य करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता विपिन चंद्र गुरूरानी ने ​की। बैठक में राजेंद्र सिंह, बची राम, नवीन चंद्र, चंद्र प्रकाश सिंह, सुंदर सिंह, बालम सिंह, रमेश सिंह, शोबन सिंह, धरम सिंह, कुबेर सिंह, कुंदन सिंह, खीम सिंह, चंदन सिंह बिष्ट सहित ग्राम सिरसा, नैनीपुल, खीनापानी, चोपड़ा आदि के व्यापारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments