HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

हल्द्वानी में हुए सड़क हादसे में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। उसने आज उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीतपुर, गौलापार के हाल निवासी गिरीश सिंह मेहता पुत्र जमन सिंह मेहता सिडकुल में काम करता था। वह मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्या निवासी था। गिरीश सिंह बीती शाम ड्यूटी जा रहा था कि तभी टांडा जंगल के पास एस मोड़ पर उसकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई।

इस हादसे में गिरीश के अलावा स्कूटी सवार युवती भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां गिरीश की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। उनका इस घटना के बाद से रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments