अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से विनोद गिरि को मेयर प्रत्याशी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की यहां नंदा देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में सर्व समिति से तय हुआ कि परिषद से अल्मोड़ा मेयर प्रत्याशी निकाय चुनाव में उतरा जायेगा।
ADVERTISEMENTS
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से विनोद गिरि को मेयर प्रत्याशी
बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व सैनिक विनोद गिरि गोस्वामी वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष एवं गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनी। विनोद गिरि गोस्वामी को मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में चयनित किया गया। बैठक में अध्यक्ष केशव पांडे, पीजी गोस्वामी, घनानंद जोशी, महेंद्र सिंह मनराल, त्रिलोक सिंह, रघुवीर, हरीश बिष्ट, रवि, कमल जोशी, आनंद सिंह, सुरेंद्र लाल टम्टा, विनोद गिरि, दान सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।