CNE REPORTER, ALMORA
ADVERTISEMENTS
कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती ने प्रदेश कांंग्रेस कमेटी की संस्तुति पर नगर निवासी विनीत कुमार को कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि विनीत की कांंग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं संगठनात्मक रूचि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विनीत कुमार के कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नगर अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभास्द सचिन आर्या, तारा चन्द्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS


