HomeUttar Pradeshबरेली : विनय कुमार त्रिपाठी ने किया पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक का...

बरेली : विनय कुमार त्रिपाठी ने किया पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक का पदभार ग्रहण

बरेली। विनय कुमार त्रिपाठी ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक का पदभार 27 अक्टूबर को ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व, त्रिपाठी रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में अपर सदस्य/संकर्षण के पद पर कार्यरत थे। रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि प्राप्त करने के बाद त्रिपाठी 1983 बैच के भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.ई.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

त्रिपाठी की पहली नियुक्ति उत्तर रेलवे में सहायक विद्युत इंजीनियर के पद पर हुई। तत्पष्चात उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे में विद्युत इंजीनियरिंग विभाग के अनेक महत्वपूर्ण पदों के उत्तरदायित्व का निर्वहन बखूबी निभाया। त्रिपाठी ने मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद तथा मुख्य विद्युत लोकोमोटिव इंजीनियर एवं अपर महाप्रबन्धक, पश्चिम रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया।

त्रिपाठी स्विटजरलैंड एवं अमेरिका में उच्च प्रबन्धन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। त्रिपाठी ने अद्यतन तकनीक के तीन फेज वाले विद्युत लोकोमोटिव के विकास एवं इसके स्वदेशीकरण में सराहनीय योगदान दिया है। ये इंजन आज भारतीय रेल के अग्रवाहक हैं। त्रिपाठी को रेल प्रशासन एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments