HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड के इतिहास में पहली बार कोर्ट ने किसी सीएम के खिलाफ...

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार कोर्ट ने किसी सीएम के खिलाफ दिए हैं सीबीआई जांच के आदेश, नैतिकता बची है तुरंत इस्तीफा दें त्रिवेंद्र : अमित जोशी

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला मामला है, जहां कोर्ट ने किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। आप प्रवक्ता ने कहा, कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद मुख्यमंत्री को नैतिकता और पद की गरिमा को देखते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एक पत्रकार की याचिका पर मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों के आधार पर सीबीआई को एफ.आई.आर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। पत्रकार की पैरा 8 को आधार बनाते हुए कोर्ट ने सीबीआई जांच के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर हरेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में एक पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें राजद्रोह का मामला भी शामिल था। हरेंद्र रावत ने अपने मुकदमे में एक वीडियो का हवाला दिया था, जिसमें झारखंड के निवासी अमृतेश चौहान नाम के व्यक्ति को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर घूस की राशि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजने की बात कही गई थी। वहीं उमेश कुमार ने इस मामले से जुड़ी 20 सीडी कोर्ट को सौंप कर सीबीआई जांच और प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी। अब कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच देने पर ये मामला अब सीबीआई जांच में चला गया है। अमित जोशी ने कहा कि आप पार्टी का यह मानना है की जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री रावत पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेशों के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पत्रकार वार्ता में रोहित सिंह, नीरज सिंह भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments