HomeUttarakhandAlmoraशराब की दुकान का टेंडर देखा, तो आग बबूला हुए ग्रामीण

शराब की दुकान का टेंडर देखा, तो आग बबूला हुए ग्रामीण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के जमराड़ी में शराब की दुकान खोलने के लिए टेंडर देखा, तो जमराड़ी क्षेत्र के लोग भड़क उठे और विरोध में जमराड़ी बाजार में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। बाद में अल्मोड़ा पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर फिर भी शराब की दुकान खोली, तो उग्र आंदोलन होगा।

हुआ यूं कि आबकारी विभाग की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष में भैंसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी में देशी शराब की दुकान खोलने के लिए टेंडर निकाले गए थे। जैसे ही पता चला, तो क्षेत्र के लोगों में गुस्सा उभर आया और जमराड़ी, बूंगा, नौगांव, बेलवाल गांव आदि गांवों के ग्रामीण जमराड़ी बाजार में एकत्रित हुए।

उन्होंने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सांकेतिक धरना दिया। वहीं बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से पेयजल समस्या के निदान की मांग कर रहे हैं, किंतु इसकी जगह शराब की दुकान खोली जा रही है।

बाद में कुछ ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जमराड़ी में शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की। उन्होंने चेताया कि जबरन शराब की दुकान जबरन खोली गई, तो जोरदार आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रशासक हेमा देवी, बलवंत सिंह, गोपाल राम, जगत सिंह, मोहन सिंह, गोविंद राम, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments