Bageshwar News: सड़क नहीं मिली, तो ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रोड नहीं तो वोट का नारा बुलंद करते हुए गढ़खेत के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। जिसमें सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now


ADVERTISEMENTS

शुक्रवार को गरुड़ ब्लॉक के गढ़खेत के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट में अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद चुनाव आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष 13 सितंबर को रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दी। इसके बाद भी सरकार छह महीने तक रही, लेकिन किसी ने भी उनकी चेतावनी की ओर ध्यान तक नहीं दिया। आज तक ढुकरा, सेलकुना गढ़खेत मोटरमार्ग का कार्य शुरू नहीं हुआ। इस तरह के भेदभावपूर्ण रवैये से ग्रामीण आहत हैं। उन्होंने अब चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।

बस हादसा, अपडेट : खाई में गिरी बारात की बस, दूल्हे की बुआ—भाई समेत 03 की दर्दनाक मौत

इससे पहले ग्रामीण इस निर्णय को लेकर बैठक कर चुके हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में कमला देवी, बंसती देवी, नंदी देवी, पिरमा देवी, विमला देवी, रजनी, गोविंद बहादुर, पुष्पा देवी, मदन बहादुर आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS