HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ग्रामीण की संदिग्ध हालातों में मौत

बागेश्वर: ग्रामीण की संदिग्ध हालातों में मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: झिरौली पुलिस क्षेत्रांतर्गत असों मल्ला निवासी एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील के असों मल्ला गांव निवासी 53 वर्षीय पान सिंह पुत्र गोपाल सिंह को ग्रामीण सोमवार की सुबह अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है, अलबत्ता पुलिस अपने स्तर से जांच करा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments