अल्मोड़ा। कोविड—19 के खिलाफ चल रही राष्ट्रव्यापी जंग में कई पंचायत प्रतिनिधि भी तन—मन—धन से सहयोग कर रहे हैं। यहां विकासखंड हवालबाग में ग्राम प्रधान टाटिक ममता आर्या व ग्राम प्रधान हवालबाग अमित साह ने अपने दो माह का वेतन कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए खंड विकास अधिकारी हवालबाग के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया। इसके अलावा उन्होंने 500 मॉस्क मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों के लिए खंड विकास अधिकारी को सौंपे।
ADVERTISEMENTS
इधर ग्राम प्रधान टाटिक व हवालबाग की तमाम ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि ग्राम प्रधानों द्वारा अपने दो माह का वेतन जन हित के लिए प्रदान करना बहुत बड़ी बात है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।