HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद छोटे व्यापारियों की मदद को बढ़े...

अल्मोड़ा : लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद छोटे व्यापारियों की मदद को बढ़े हाथ, 50 राशन किटों का वितरण, पढ़िये पूरी ख़बर…..

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जारी लॉकडाउन को सफल बनाने में व्यापारी वर्ग का बड़ा योगदान रहा है। सरकार के हर आदेश का पालन करके व्यापारियों ने यह साबित कर दिया है कि वह समाज हित में बड़े से बड़ा त्याग करने को भी तैयार हैं। इसके बावजूद तस्वीर का एक अन्य पहलू यह भी है कि एक लंबे लॉकडाउन ने व्यापारी वर्ग को भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है।
आज छोटे व मध्यम तबके के बहुत से व्यापारी ऐसे भी हैं, जिनके घर में रोटी—रोजी का जबरदस्त संकट पैदा हो गया है। इतना कुछ होने पर भी इन व्यापारियों को अभी तक कोई मदद नही मिल पाई है। आज मंगलवार को इस समस्या की ओर कई समाजसेवी व्यापारियों का ध्यान गया और उन्होंने अल्मोड़ा के जरूरतमंद लघु व्यापारियों के लिए राशन की छोटी किट तैयार की। आज यहां टैक्सी स्टैंड में ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, प्रतिष्ठित व्यापारी सतीश गुप्ता, दिनेश शाह, बलवीर भाई, गुरु चरण, रामप्रकाश, दिनेश तिवारी, मंगल सिंह बिष्ट आदि के सहयोग से 50 राशन की किट अल्मोड़ा के जरूरतमंद छोटे व्यापारियों को वितरित की गई। इधर नगर में पहली बार छोटे व्यापारियों की कई मदद की सभी जागरूक नागरिकों ने भरपूर सराहना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments