BREAKING: बागेश्वर में दास को चौथी बार विजयश्री, तो कपकोट में युवा चेहरा सुरेश ने कमल खिलाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरबागेश्वर जिले की दोनों विधानसभाओं में एक बार भी भाजपा का कमल खिला है। बागेश्वर सुरक्षित सीट से जहाँ भाजपा के चन्दन राम…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभाओं में एक बार भी भाजपा का कमल खिला है। बागेश्वर सुरक्षित सीट से जहाँ भाजपा के चन्दन राम दास ने चौथी बार प्रचंड वोटों से विजयश्री प्राप्त की। तो वही कपकोट विधानसभा से भाजपा के युवा चेहरे सुरेश गड़िया ने जीत दर्ज की है। दोनो सीटों पर प्रचंड मतों से जीत दर्ज करने से जहां भाजपाई खुश है।

वर्ष 2007 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चन्दन राम दास को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने टिकट देकर उम्मीदवार बनाया। जहां उन्होंने कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा को पटकनी देकर पहली बार विधानसभा में पहुँचे। उसके बाद 2012 के विधानसभा चुनावों में पुनः चन्दन राम दास ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा को लगभग 9000 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दूसरी बार विधानसभा में दमदार दस्तक दी। अपनी बकपटुता एवं कार्यशैली से हर किसी को प्रभावित करने वाले चन्दन राम दास ने 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नए चेहरे बाल कृष्ण को 14000 मतों के अंतराल से पराजित किया। इस बार भी भाजपा ने चंदन राम दास पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया इस बार उनके सामने कांग्रेस के नए चेहरे रंजीत दास चुनाव मैदान में थे। भाजपा के चन्दन राम दास को 32211 मत प्राप्त हुए।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजीत दास को 12141 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के रंजीत दास को 20070 मत प्राप्त हुए। आप के बसंत कुमार को 16109 मत प्राप्त हुए। जबकि बसपा के ओम प्रकाश टम्टा को 722 जबकि सपा की लक्ष्मी देवी को508 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कांग्रेस के बागी भैरव नाथ टम्टा 1877, बालकृष्ण को1512 मत प्राप्त हुए।इसके अलावा दिनेश राम को 798 मत प्राप्त हुए। 864 लोगो ने नोटा पर वोट किया।

कपकोट विधानसभा: यहां भाजपा ने भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के खास युवा नेता सुरेश गड़िया को प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन भाजपा के संगठन के बल पर सुरेश गड़िया ने 4046हजार के मतों के अंतराल पर जीत दर्ज की। उन्हें 31275 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को 27229 मत ही प्राप्त हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के भूपेश उपाध्याय को 50329, बसपा के हर गोविंद जोशी को 506, सपा के हरि राम शास्त्री को 215, निर्दलीय राजेन्द्र सिंह को 513 मत ही प्राप्त हुए। जबकि कपकोट विधानसभा सीट पर 770 लोगों नोटा पर वोट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *