बागेश्वर: पिता से मारपीट करते पुत्र का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

0
पिता से मारपीट करते पुत्र का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में एक पिता से उसका पुत्र मारपीट करते दिख रहा है। बताया गया है कि पिता भूतपूर्व सैनिक है।


ADVERTISEMENTS

यह वायरल वीडियो जिले के कांडा क्षेत्र का है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रसारित वीडियो में भूतपूर्व सैनिक का पुत्र उनके साथ मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपित 46 वर्षीय आनंद बल्लभ पांडे पुत्र नंदा बल्लभ पांडे के विरुद्ध धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS