HomeBreaking NewsVideo : बद्रीनाथ हाईवे पर दरक गया पहाड़, मच गई चीख—पुकार

Video : बद्रीनाथ हाईवे पर दरक गया पहाड़, मच गई चीख—पुकार

चमोली। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनती जा रही है। भारी बारिश से पहाड़ कमजोर होने लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा के पास पहाड़ दरकने का एक वीडियो भी जबरदस्त वायरल हो रहा है। 01 मिनट से अधिक के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह हाईवे पर एक पहाड़ का बड़ा हिस्सा धरधरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां देखिए वीडियो —

उल्लेखनीय है कि बीते कई रोज से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बारिश से हुए नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि आज बुधवार को बारिश अधिकांश जनपदों में थमी हुई है और बादल छट चुके हैं। इसके बावजूद बीच—बीच में बादल घिर आने से बारिश की उम्मीद की जा रही है।

बद्रीनाथ हाईवे पर टूट कर गिरा पहाड़, मच गई चीख—पुकार

एक वीडियो बद्रीनाथ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा के पास चट्टान टूटने का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ​दिखाई दे रहा है कि पहाड़ बहुत भयानक तरीके से दरकने लगा और पहाड़ से बड़े—बड़े बोल्डर गिर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को चमोली, पीपल्कोटी, करणप्रयाग रोका गया है। वहीं बीते रोज भी जोशीमठ के पास चट्टान टूटने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments