HomeUttarakhandAlmoraपुण्यतिथि पर याद किये गये महान स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी

पुण्यतिथि पर याद किये गये महान स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी

✒️ महिला अस्पताल में आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण

✒️ एनटीडी स्थित समाधि स्थल में हुई प्रार्थना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि पर आज यहां उनका स्मरण किया गया। महिला अस्पताल स्थित उनकी प्रतिमा पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं एनटीडी स्थित समाधि स्थल पर भी प्रार्थना का आयोजन हुआ।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने आजादी के आंदोलन में स्व. विक्टर मोहन जोशी के योगदान तथा पत्रकारिता के रूप में उनकी भूमिका के साथ ही 1930 के झंडा सत्याग्रह में उनके योगदान, व्यक्तिव और जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने जान की परवाह किए बगैर विक्टर मोहन जोशी ने जो त्याग किया वह हमारी भावी पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। 01 फरवरी 1896 को जन्मे स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी ने 04 फरवरी 1940 को प्राण त्यागे थे। 26 मई 1930 को झंडा सत्याग्रह के दौरान पुलिस के रोके जाने के बाद भी वह आंदोलन से हटने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान उनको लाठियां लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

महिला अस्पताल में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा बंशी लाल कक्कड़, किशन गुरूरानी, प्रकाश पांडे, मुकेश नेगी, भुवन तिवारी, नूर अकरम खान, सोनू मटियानी, संतोष बिष्ट, त्रिलोक सिंह, हेमलता वर्मा, अंजलि आर्या, एए खान, प्रेम राम आदि मौजूद थे। इधर एनटीडी स्थित उनके समाधि स्थल विक्टर मोहन पार्क में भी स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी को पुष्प अर्पित किये गये। पादरी राजीव गमन ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर विक्टर मोहन जोशी समिति के प्रकाश चंद्र पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, किशन गुरूरानी, विक्टर मोहन जोशी स्कूल की शिक्षिका हेमा वर्मा, बंशीलाल कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments