HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 83वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए विक्टर मोहन जोशी

अल्मोड़ा: 83वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए विक्टर मोहन जोशी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को आज उनकी 83वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति ने सुबह साढ़े 09 बजे यहां नारायण तेवाड़ी देवाल स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं दोपहर यहां राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित विक्टर मोहन जोशी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभासद सौरभ वर्मा, जगमोहन​ बिष्ट, पूर्व सभासद मुकेश जोशी, रैमजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनय तिमूथी विल्सन, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, गिरीश धवन, अख्तर हुसैन, किशन गुरुरानी, अली अकबर, विनोद सिंह, सैमुअल डी सिंह, हेमलता वर्मा, मुक्ता​ बिष्ट, त्रिलोक सिंह, नूर अकबर खान, पादरी रॉबिन दास, पादरी संजीव एस मासी, राहुल पंत, बंशीलाल कक्कड़, प्रदीप जोशी, निरंजन कंडवाल, मोहन चंद्र कांडपाल व रुप लाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments