लालकुआं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल द्वारा विक्की पाठक को नैनीताल- ऊधमसिंह नगर विभाग का भाजपा युवा मोर्चा का विभाग संयोजक मनोनीत किए जाने पर लालकुआं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। विक्की पाठक को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मण खाती,जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, युगल शर्मा, हरीश नैनवाल, उमेश तिवारी, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश व बॉबी संभल आदि ने बधाई दी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




