HomeUttarakhandAlmoraAlmora : कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के...

Almora : कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

ADVERTISEMENTS
कहा पॉजिटिव एटीट्यूड और स्कीलफुल माइंडसेट सबसे जरूरी

शिक्षा संकाय के सामुदायिक कार्यशाला का निरीक्षण

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पॉजिटिव एटीट्यूड और स्कीलफुल माइंडसेट होना बहुत जरूरी है। क्रिएटिविटी, कलेक्टिव कोलोब्रेशन, कम्युनिकेशन एंड डिसिप्लिन जीवन में सफल बनाने के लिए आवश्यक है।

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने वर्कशॉप में किया प्रतिभाग

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

शनिवार को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शिक्षा संकाय में चल रहीं वर्कशॉप में प्रतिभाग करते हुए यह बात कही। साथ ही सामुदायिक कार्यशाला में बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं द्वारा की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय हरेक समस्या का निदान किया जाएगा, हर संकाय को डिजिटलाइज किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डिजिटल बोर्ड ओवरहेड प्रोजेक्टर को स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने रचनात्मक गतिविधियों के साथ कौशल विकास शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं से नई शिक्षा नीति का अवलोकन कर उसमें आने वाली चुनौतियों पर सुझाव देने की अपील की।

प्रो. भीमा मनराल का स्वागत
प्रो. भीमा मनराल का स्वागत

इस अवसर पर शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने कुलपति प्रो. बिष्ट का स्वागत पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर किया। उन्होंने कहा कि कुलपति हमेशा से ही विवि की समस्याओं का निदान के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर शिक्षा संकाय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रिजवाना सिद्दीकी की पुस्तक “मेरी सोच मेरे अल्फाज” का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में कुलपति के वैयक्तिक सहायक बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ नीलम, डॉ संगीता पवार, मनोज आर्या, सरोज जोशी, अंकित कश्यप, ललिता रावत समेत बीएड व एमएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments