HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकाशीपुर ब्रेकिंग: मिस्सरवाला में मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त, वैशाली...

काशीपुर ब्रेकिंग: मिस्सरवाला में मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त, वैशाली कालोनी की रहने वाली थी अभागी महिला

रूद्रपुर। काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे मिले महिला के अज्ञात शव की आज पहचान हो गई। महिला काशीपुर की वैशाली कॉलोनी की रहने वाली थी। उसका विवाह मुंबई में हुआ था। 15 जनवरी को वह इंटरव्यू देने के लिए काशीपुर से मुरादाबाद के लिए निकल, तब से ही उसके परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। रविवार शाम को ग्राम मिश्रावाला और ग्राम कुंडा के बीच जसपुर को जाने वाली रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। आज उसकी शिनाख्त हो सकी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सोमवार सुबह महिला की शिनाख्त काशीपुर के मोहल्ला वैशाली कॉलोनी निवासी जजी कोर्ट रामपुर से रिटायर पेशकार अभय जौहरी की 32 वर्षीय बेटी अलका जौहरी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजनों ने बताया कि अलका की शादी साल 2015 में ठाड़े मुंबई में हुई थी। उसके पति का नाम कमलेश सुगंध है। बीते पांच साल से महिला मुंबई में ही रह रही थी।
लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से वापस काशीपुर वैशाली कॉलोनी आ गई थी। लॉकडाउन से लेकर अब तक हुआ वैशाली कॉलोनी में ही रह रही थी। अलका ने एमबीए की पढ़ाई की थी। इन दिनों वह नौकरी की तलाश कर रही थी।

15 जनवरी की सुबह वह घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकली। जाते समय महिला के पास मोबाइल, 50 हजार रुपये और बैंक लॉकर की चाबियां थीं, जो अब गायब हैं। मुरादाबाद में महिला को एक बड़े उद्योगपति के पास इंटरव्यू के लिए जाना था। यहां उसे एक परिचित के घर पर ठहरना था। सोमवार को पता चला कि महिला मुरादाबाद में आंटी के यहां नहीं ठहरी थी।

उसके मायका मूल रूप से रामपुर में है। तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ी थी। घर में छोटा भाई अनुज जोहरी छोटी बहन प्राची जोहरी मां कमला जौहरी व एक चार साल का बेटा तनय जौहरी हैं। मां कमला देवी रिटायर टीचर है। स्वजनों के अनुसार महिला शादी से पहले हरिद्वार में प्राइवेट जॉब करती थी। लेकिन शादी के बाद उसने जॉब छोड़ दी थी।

देखिए, जब सड़क जाम कर खतरनाक गुलदार ने की लोगों से दोस्ती

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments