HomeUttarakhandAlmoraक्वारब डेंजर जोन में रपटे वाहन, 5 घंटे बंद रहा मार्ग

क्वारब डेंजर जोन में रपटे वाहन, 5 घंटे बंद रहा मार्ग

ADVERTISEMENTS

CNE की सूचना पर हुई कार्रवाई

सड़क अब भी बनी है जानलेवा, सांस थाम कर गुजर रहे यात्री

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

The Kwarab area in Almora, Uttarakhand, is currently a danger zone due to frequent landslides along National Highway 109. These landslides, caused by unstable hills, have led to road closures, traffic disruptions, and travel advisories for the region.

भारी बारिश थमने के बाद अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही तो शुरू हो गई है, लेकिन क्वारब डेंजर जोन अब भी यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार सुबह यहां अचानक कई वाहन फिसलने लगे, जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। एहतियातन प्रशासन को लगभग पांच घंटे तक मार्ग दो बार बंद करना पड़ा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
क्वारब डेंजर जोन में वाहन, 5 घंटे बंद रहा मार्ग

सीएनई की टीम ने इस खतरे को भांपते हुए तत्काल एनएच विभाग के सहायक अभियंता गिरीश पांडे को सूचित किया। जांच में पाया गया कि कीचड़ के कारण ढलान पर ऊपर की ओर जा रहे वाहन फिसलकर पीछे की ओर आ रहे थे, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था।

सूचना मिलते ही एनएच विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों ने जेई जगदीश पपनै की देखरेख में तुरंत सड़क पर रोड़ी बिछाकर फिसलन को खत्म किया। इस कदम से यातायात फिर से सुचारू हुआ और वाहन चालकों को राहत मिली।

क्वारब बना मौत का जाल

हालांकि क्वारब की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई हैं। पुल पार करते ही यात्री सांस थाम कर इस खतरनाक डेंजर जोन से गुजर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक यहां स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक हादसे का खतरा टला नहीं माना जा सकता। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments