HomeAccidentतीर्थयात्रा से लौट रहे लोगों के वाहन की ट्रक से भिड़ंत, 11...

तीर्थयात्रा से लौट रहे लोगों के वाहन की ट्रक से भिड़ंत, 11 घायल, एक गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। उत्तराखंड के पर्वतीय भू—भागों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज देवप्रयाग—श्रीनगर हाईवे में बागवान के पास तीर्थयात्रा से लौट रहे यात्रियों के मैक्स वाहन की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी है।

वाहन की ट्रक से भिड़ंत
वाहन की ट्रक से भिड़ंत

श्रीनगर गढ़वाल : प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रयाग श्रीनगर हाईवे में बागवान के पास एक ट्रक (PB13BR4640) और मैक्स वाहन (UA07M5229) की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में में मैक्स चालक समेत कुल 11 लोग घायल हो गये। जिनमें एक 5 साल की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

बेस अस्पताल में चल रहा उपचार

सभी घायलों को उपचार के लिये बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन में सवार यात्री बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा कर ऋषिकेश की ओर निकले थे। इस बीच बागवान में ट्रक से टकरा गई।

वाहन की ट्रक से भिड़ंत
वाहन की ट्रक से भिड़ंत

इधर बेस अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम घायलों का उपचार करने में जुटी हुई है। एक की हालत गंभीर पाए जाने पर हायर सेंअर रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में घायलों के नाम

1- अजय पुत्र लेखूमल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
2- सोनिया, उम्र 17 वर्ष, पुत्री अजय, निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
3- काजल, उम्र 22 वर्ष, पत्नी अजय निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
4- मोहित, उम्र 22 वर्ष, पुत्र अजय निवासी ग्राम जूना, ओल्ड वाड़ेज, अहमदाबाद
5- प्रिया, उम्र 21 वर्ष, पत्नी अरुण, निवासी दिल्ली
6- यूबी, उम्र 3 वर्ष, पुत्री अरुण, निवासी दिल्ली
7- अरुण उम्र 37 वर्ष, प्रिया के पति, निवासी दिल्ली
8- एकांत राठौर उम्र 25 वर्ष, पुत्र रामपाल राठौर, निवासी गाजियाबाद
9- जितेंद्र उम्र 24 वर्ष, पुत्र हंसी लाल, निवासी मथुरा
10- रोहित पुत्र कालीचरन, उम्र 23 वर्ष
11- सेमुअल मसीह उम्र 25 वर्ष, पुत्र सुरजीत मसीह, निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश (चालक टाटा सूमो)

ट्रक चालक का नाम पता-

ट्रक चालक का नाम हरि नारायण पुत्र राम लखन, निवासी ग्राम इजुरा खुर्द थाना सुल्तानपुर घोष जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश है। चालक की उम्र 31 वर्ष है। कोतवाल कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि आज सुबह ये दुर्घटना घटित हुई थी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments