HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएगा वैभवश्री केंद्र

बागेश्वर: महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएगा वैभवश्री केंद्र

ADVERTISEMENTS

👉 सेवा भारती के प्रांतीय अधिकारियों ने किया वैभवश्री केंद्र का उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सेवा भारती के प्रांतीय अधिकारियों ने यहां प्रवास के दौरान वैभवश्री केंद्र का उदघाटन किया। सैनेट्री पैड बनाने की मशीन नि:शुल्क प्रदान की। सेवा भारती के प्रांत महिला अध्यक्ष सुनीता भट्ट ने कहा कि वैभवश्री केंद्र महिलाओं को मुफ्त सैनेट्री पैड उपलब्ध कराएगा। जिसके लिए आशा फुलारा और सरिता पपोला को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र पाल रावत और संरक्षक सुभाष चंद्र हंस ने बाल संस्कार केंद्रों से होने वाले लाभों से लोगों को अवगत कराया। प्रांतीय मंत्री रेखा गोस्वामी ने देहरादून से आए अधिकारियों को जिले में चल रहे कार्यों का विवरण दिया। जिले को सैनेट्री पैड मशीन देने पर आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष नीमा उपाध्यक्ष ने बताया कि यह मशीन महिलाओं के लिए रोजगार की दृष्टि से सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान जिला प्रचारक भरत, विजय वर्मा, अव्वल सिंह तोपाल, रमेश असवाल, इंदू चौधरी, भावना परिहार, प्रियंका पांडेय, दिया, अंजलि मनराल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments