HomeCrimeउत्तरकाशी : 10 लीटर कच्ची शराब और 45 किलो. लहन के साथ...

उत्तरकाशी : 10 लीटर कच्ची शराब और 45 किलो. लहन के साथ एक महिला गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जिले के विकास खंड डुंडा में पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब और 45 किलोग्राम लहन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल उत्तरकाशी जिले के विकास खंड डुंडा के धनारी क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब का व्यापार बड़े स्तर पर चल रहा है पूर्व में भी आबकारी विभाग ने छापेमारी कर क्षेत्र में कच्ची शराब अड्डो को नष्ट किया।

जिसके बाद एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 45 किलोग्राम लहन को नष्ट किया और 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।

Uttarakhand : यहां भाजपा नेता के 19 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम – पुलिस को मिला सुसाइड नोट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments