दुःखद : ITBP जवानों की बस दुर्घटना में उत्तराखंड का लाल भी शहीद

देहरादून। जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में आज मंगलवार को हुए ITBP जवानों की बस दुर्घटना में उत्तराखंड का भी एक जवान शहीद हो गया। जवान…

शहीद दिनेश सिंह बोहरा

देहरादून। जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में आज मंगलवार को हुए ITBP जवानों की बस दुर्घटना में उत्तराखंड का भी एक जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव निवासी कांस्टेबल दिनेश बोहरा के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। शहादत की खबर से गांव में शोक छा गया।

आज मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब आईटीबीपी के 39 जवानों को लेकर बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। कि तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अन्य घायल हुए है।

आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

ये सात जवान हुए शहीद

ITBP बस दुर्घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव निवासी कांस्टेबल दिनेश बोहरा भी शहीद हुए है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

दिनेश बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में थे तैनात

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी दिनेश बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे। दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो महीने पहले आए थे घर

दिनेश सिंह दो महीने पहले ही घर आए थे। उनकी तीन साल की बेटी को दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ शहर के एक स्कूल में प्रवेश दिलाया है। दिनेश की पत्नी बच्ची के साथ नगर में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया शोक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

यह भी पढ़े : नैनीताल : नहाते हुए होटल में महिला का बनाया वीडियो – मचा बवाल, कर्मचारी गिरफ्तार

ITBP बस दुर्घटना अपडेट : अबतक 7 जवान शहीद, आठ गंभीर रूप से घायल

3 Replies to “दुःखद : ITBP जवानों की बस दुर्घटना में उत्तराखंड का लाल भी शहीद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *