उत्तराखंड : महिला शादी के चार साल बाद दो लाख और बच्चों को लेकर फरार

0
उत्तराखंड : महिला शादी के चार साल बाद दो लाख और बच्चों को लेकर फरार
सांकेतिक तस्वीर

रुद्रपुर| लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ये कुछ हटके हैं, जी हां आपने सुना होगा दुल्हनें शादी के अगले दिन या रात में फरार हो जाती है। लेकिन उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कुछ हटके ही हुआ, यहां एक महिला ने शादी के चार साल बाद अपने दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS

लुटेरी दुल्हन बच्चों और दो लाख रुपये लेकर फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीत विहार फाजलपुर महरौला रुद्रपुर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 25 अक्टूबर की सुबह 10 बजे के करीब उसकी पत्नी दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी इसमें शामिल हैं।

चार साल पहले हुई थी शादी

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। उसने चार साल पहले महिला से शादी की थी। वहां भी वह शादी के बाद नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ इस हरकत में मिले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। आगे पढ़ें…

काम के दौरान मुलाकात, फिर झांसे में आ गया और शादी

युवक ने बताया कि उसकी महिला से मुलाकात चार साल पहले लाइट के काम करने के दौरान हुई थी, जब उसने पहले पति की मौत के बाद बेसहारा होने की बात कहीं थी। जिस पर पीड़ित उसके झांसे में आ गया और उसके साथ शादी कर ली थी।

महिला का बड़ा पुत्र पहले पति से था, जबकि दूसरा पुत्र उससे शादी के बाद हुआ था। आरोप है कि पीड़ित ने जब महिला के स्वजनों से मुलाकात की तो उसको उन्होंने जेल भिजवाने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी : कंपनी का काम कर घर लौट रहे कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

ADVERTISEMENTS