HomeUttarakhandAlmoraबड़ी खबर (दुःखद) : अल्मोड़ा में 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने...

बड़ी खबर (दुःखद) : अल्मोड़ा में 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

अल्मोड़ा| उत्तराखंड में गुलदार के हमले की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं, आये दिन गुलदार किसी न किसी को निवाला बना रहा हैं। अभी बीते रोज ही पौड़ी जिले में 5 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। अब दुःखद खबर अल्मोड़ा जिले से आ रहीं है। यहां 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के क्वैराली गांव निवासी राम सिंह का 11 वर्षीय पुत्र मन्नू कार्की घर के ही एक कमरे से दूसरे कमरे में टीवी देखने के लिए आंगन से होकर निकला। इस बीच पास ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया। वह उसे उठा कर जंगल की ओर ले गया।

स्वजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसके बाद जिस दिशा में गुलदार भागा, उसी ओर ग्रामीण भी दौड़े। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर आरव का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। ग्रामीणों के पहुंचने तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

कक्षा 5 में पढ़ता था आरव

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आरव प्राथमिक स्कूल नैनी में कक्षा 5 में पढ़ता था।

घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा रोष बना हुआ हैं। लोगों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इसकी सूचना भी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद भी विभाग नहीं जाग सका।

SSC Exam Schedule 2023: इस महीने होगी सीजीएल, कांस्टेबल जीडी और स्टेनोग्राफर की परीक्षा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments