Uttarakhand : टीईडीएक्स टॉक में उत्तम को मिला सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब

0
Uttarakhand : टीईडीएक्स टॉक में उत्तम को मिला सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब

Uttarakhand | सितारगंज निवासी उत्तम तिवारी ने 21 जून को जामनगर, गुजरात में आयोजित टीईडीएक्स टॉक (TEDx talk) में अद्भुत प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। कार्यक्रम में उत्तम तिवारी के भाषण की सब लोग तारीफ करने लगे। उत्तम तिवारी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के खिताब से नवाजा गया।


ADVERTISEMENTS

बचपन से ही मेधावी रहे उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां अनीता तिवारी को दिया। जो एक सरकारी शिक्षिका हैं। उत्तम ने अपनी 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। वर्तमान में वह डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। उत्तम तिवारी उधम सिंह नगर के पहले ऐसे वक्ता हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Budget 2024 : एक क्लिक में पढ़ें बजट के मुख्य बिन्दु

ADVERTISEMENTS