Uttarakhand : अलकनंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

0
Uttarakhand : अलकनंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
सांकेतिक तस्वीर

Uttarakhand News | उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बुधवार को एक दुःखद हादसा हुआ, यहां अलकनंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। SDRF ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा जिले के श्रीनगर इलाके में हुआ। दोनों मृतक बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे।


ADVERTISEMENTS

SDRF ने बताया कि मृतकों की उम्र 19 और 20 साल है और यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। एसडीआरएफ ने बताया कि तीन युवक चौरास पुल के पास नदी में तैरने गए थे, लेकिन जैसे ही वे तैरने के लिए नीचे पानी में उतरे, वे डूबने लगे। जिसके बाद इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन दो युवक डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

एसडीआरएफ ने बताया कि नदी में डूबे दोनों युवकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आयुष राज (20) और हर्ष राज कौशिक (19) के रूप में हुई है। वहीं लोगों ने जिस युवक की जान बचाई, उसका नाम दिव्यांशु (21) है, जो कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मऊ का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और उनके आने का इंतजार है।

उत्तराखंड में आज बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

ADVERTISEMENTS