HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में आज बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में आज बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड के लोगों को आज मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ राज्य के 6 जिलों में भारी बर्फबारी का भी अलर्ट है। कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि होगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून शामिल हैं। इनमें से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिलों में भारी बर्फबारी का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में भारी गर्जना के साथ बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि होगी। उधम सिंह नगर जिले में मौसम बदलने की कोई गतिविधि नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार 6 जिलों में 3,500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments