HomeAccidentउत्तराखंड : NH-74 पर आमने-सामने भिड़े दो डंपर, आग में जिंदा जला...

उत्तराखंड : NH-74 पर आमने-सामने भिड़े दो डंपर, आग में जिंदा जला चालक

ऊधम सिंह नगर | मंगलवार सुबह काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा में चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए बधित होते यातायात को सुचारू कराया। बताया जा रहा है नेशनल हाईवे 74 के कुछ हिस्से को वाहनों के आने-जाने के लिए वनवे कर दिया गया है। जिस वजह से आने जाने वाले वाहन एक ही साइड से होकर गुजर रहे थे। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments