HomeAccidentउत्तराखंड : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो...

उत्तराखंड : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Udham Singh Nagar News | बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

आज गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कॉलोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments