Uttarakhand : गंगाजल लेने गया युवक गंगा में बहा, तलाश में जुटी SDRF

0
उत्तराखंड : गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक
सांकेतिक फोटो

ऋषिकेश। यहां थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत दयानंद घाट पर शनिवार की सुबह गंगा में नहा रहा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। और काफी दूर बहने के बाद वह गंगा में लापता हो गया। सूचना पर मौके पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) ने युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत दयानंद घाट पर शनिवार की सुबह 19 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश कुमार घाघट निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश गंगा में स्‍नान के बाद गंगाजल लेने गया जहां वह पैर फिसलने से नदी में गिर गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। वह काफी दूर बहने के बाद गंगा में लापता हो गया। युवक अभी लापता है और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक गंगा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गया। गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। सूचना पाकर युवक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल की टीम को मौके पर है।

यह भी पढ़े – UKPSC Update : युवाओं को राहत- बढ़ाई गई PCS Main Exam की तारीख

ADVERTISEMENTS