UKPSC Update : युवाओं को राहत- बढ़ाई गई PCS Main Exam की तारीख

0
Uttarakhand : PCS मुख्य परीक्षा की तिथि जारी, ये रहा शेड्यूल
(फोटो साभार- इंटरनेट)

UKPSC Update – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा-2021 को लेकर एक अपडेट जारी किया है। अपडेट के मुताबिक UKPSC ने इस परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल पीसीएस की मुख्य परीक्षा की तिथि 20 से 23 अगस्त निरधारित थी, परीक्षा के लिए उम्मीदवार कम से कम 2 महीने का समय मांग रहे थे। इस संबंध में उम्मीदवार हाईकोर्ट गए, जहां हाईकोर्ट ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने के आदेश जारी किये।

हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिस वजह से अब हजारों युवाओं को इससे राहत मिली है। UKPSC के अनुसार अब उत्तराखंड में पीसीएस की मुख्य परीक्षा 14 से 17 अक्टूबर के बीच होगी। पढ़े लेटर

यह भी पढ़े – बड़ी बहन कलेक्टर, छोटी असिस्टेंट कलेक्टर! IAS टीना डाबी की बहन रिया…

ADVERTISEMENTS