HomeCrimeUttarakhand Breaking : यहां बोरे में बंधा मिला महिला का शव, मचा...

Uttarakhand Breaking : यहां बोरे में बंधा मिला महिला का शव, मचा हडकंप

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। यहां नाले में महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का शव नाले में बोरे में बंधा मिला, प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां महिला का शव एक प्लास्टिक के बोरे में बंधा हुआ मिला। महिला की उम्र लगभग 30 साल के करीब बताई जा रही है। हालांकि महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, महिला के शरीर पर कोई धारदार हथियार के निशान अभी तक नहीं पाए गए हैं। माना जा रहा है कि महिला की गला घोट कर हत्या की गई होगी। जिसके बाद शव को बोरे में बंद कर यहां नाले में फेक दिया होगा। News WhatsApp Group Join Click Now

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां हॉस्टल रूम में डॉक्टर की संदिग्ध हालातों में मौत

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। शव को कट्टे में बंद कर यहां फेंका हुआ था। महिला मिडिल क्लास फैमिली से लग रही है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

हल्द्वानी : बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा की आत्महत्या बनी पहेली, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments