HomeBreaking Newsहल्द्वानी : बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा की आत्महत्या बनी पहेली, शोक की लहर

हल्द्वानी : बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा की आत्महत्या बनी पहेली, शोक की लहर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में एमए की छात्रा और बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमलता दानू की मौत से हर कोई स्तब्ध है। हेम ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था और सोमवार की तड़के उसकी मौत हो गई थी। वह मूल रूप से बागेश्वर के कपकोट की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमलता दानू 20 साल पुत्री कृपाल सिंह यहां छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी। वह एम द्वितीय समेस्टर की छात्रा थी और उसे बाक्सिंग का बचपन से ही जनून था। कई मुकाबलों में उसने हिस्सा लेकर मेडल जीते थे। विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था, जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ था।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां हॉस्टल रूम में डॉक्टर की संदिग्ध हालातों में मौत

यह मैच वह हारने के बाद घर लौट आई थी। गत 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर खा लिया और रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। पहले परिजनों ने उसे निकटवर्ती अस्पताल भर्ती कराया था, जब उसकी हालत में कोई विशेष सुधार नही हुआ तो उसे काठगोदाम स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। फिलहाल पुलिस जांच चल रही है। अभी यह मालूम नही चला है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ? अलबत्ता परिवार वालों का कहना है कि विगत दिनों खटीमा में मैच में हार के बाद वह तनाव में आ गई थी। उसने गलत अंपायरिंग की बात कही थी।

Uttarakhand Breaking : राज्य में एक बार फिर बढ़ा कोविड कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन के प्रमुख बिंदु

एमबीपीजी कॉलेज में हुई शोकसभा कर हेमलता को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में प्राचार्य प्रो. बीआर पंत, डॉ. महेश कुमार, डॉ. एससी टम्टा, डॉ. पुष्कर गौड़. डॉ. नवीन शर्मा आदि मौजद रहे। उधर हेमा के मूल गांव में भी शोक की लहर है। हेमा कपकोट के बड़ेत (कफलानी) की मूल निवासी थी। हेमा ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया था। उनके निधन से समूचे कपकोट में शोक व्याप्त है। हेमा के पिता कृपाल सिंह दानू सेवानिवृत्त फौजी हैं। हेमा की प्रारंभिक पढ़ाई कपकोट के मां उमा हाईस्कूल से हुई थी। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : यूएस नगर एसएसपी ने किए 82 सिपाहियों के ताबड़तोड़ तबादले, देखिए लिस्ट

वर्ष 2008-09 में हेमा अपनी मां के साथ हल्द्वानी में रहने लगी। करीब 10 साल पहले हेमा की मां का निधन हो गया। हेमा और उसके भाई-बहन कपकोट लौट आए। हेमा ने कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी (कपकोट) से हासिल की। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए हल्द्वानी चली गई। हेमा से छोटे दो भाई और एक बहन है। वह घर में सबसे बड़ी थी। अब हर तरफ से उसकी मौत की असली वजह की जांच की मांग भी उठ रह है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments