उत्तराखंड : राजस्व लेखाकार का आकस्मिक निधन, अस्पताल में तोड़ा दम

Udham Singh Nagar. जसपुर तहसील में राजस्व लेखाकार के पद पर कार्यरत विंतेश सक्सेना (Vintesh Saxena) का आकस्मिक निधन हो गया है। वह काफी समय…

सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक

Udham Singh Nagar. जसपुर तहसील में राजस्व लेखाकार के पद पर कार्यरत विंतेश सक्सेना (Vintesh Saxena) का आकस्मिक निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे और उपचार के लिए दिल्ली गए थे। जह एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर (Kashipur) निवासी विन्तेश सक्सेना (Vintesh Saxena) बीते 05 सालों से जसपुर तहसील में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में हुई थी। बीते कुछ समय से वह हृदय रोग से पीडित थे।

बीमारी का उपचार कराने दिल्ली गये थे। तहसील कर्मियों के अनुसार तीन दिन पहले ही विंतेश सक्सेना की एंजोप्लास्टिक (Angioplasty) हुई थी। बुधवार की रात्रि को उपचार दौरान विन्तेश सक्सेना की मौत हो गयी।

उनके असामायिक निधन पर तहसील कर्मचारियों और वकीलों ने शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विंतेश अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी और दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ा हैं। उनके निधन पर विधायक आदेश चौहान, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार युुसुफ अली, विकास अरोरा, मोहम्मद राशिद, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुंदर पाल सिंह भावेश मित्तल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि विंतेश सक्सेना अपनी दोनों पुत्रियों से काफी प्रेम करते थे। उनकी अच्छी परवरिश के लिए वह तत्पर थे। कई बार उन्होंने अपनी बेटियों पर गर्व महसूस होने की बात कही थी। उनकी असामायिक निधन से न केवल उनके परिजनों, बल्कि तमाम परिचितों में गहरे शोक की लहर है।

लालकुआं : मीट की दुकान में बिक रहे थे जिंदा कछुए, छापेमारी में 42 बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *